Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया:एसपी कार्यालय में शिकायत, चांदीनगर थाना क्षेत्र का मामला

    10 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने शिकायती पत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सात माह से धमकी व शोषण का आरोप पीड़िता के अनुसार, पिछले करीब सात महीनों से आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे। उसने आरोप लगाया कि एक युवक उसे जबरन बुलाकर गलत कार्य करता था और विरोध करने पर मारपीट भी करता था। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। साथ ही, कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण युवती ने घर से लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये नकद और सोने के कुंडल आरोपियों को दे दिए। पहले दर्ज हुई थी सामान्य रिपोर्ट युवती ने बताया कि पहले थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन उस समय केवल आभूषण चोरी की सामान्य रिपोर्ट दर्ज की गई। अब उसने निष्पक्ष जांच की मांग की है। चांदीनगर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता ने की आत्महत्या:प्रेमी ने भी खुद का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग:संदिग्धों की सघन चेकिंग, डॉग स्क्वायड टीम भी अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment