Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा,VIDEO:लात मारकर स्कूटी गिराई, धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है। पहले 4 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना… अब जानिए क्या हुआ... मधुवन विला चौराहे पर एक युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को धक्का लग गया। इस पर युवती और उसके साथ के दो युवक आगबबूला हो गए। उन्होंने दूसरे युवक को रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद उसका कॉलर पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती ने पहले युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। फिर अपनी चप्पल निकाली और युवक को लगातार चप्पल से मारती रही। इस दौरान साथ के युवक भी उसे पीटते रहे। इस बीच लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास भी किया। बीच सड़क पर विवाद होता देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। भीड़ में मौजूद किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- इंजीनियर भाई-बहन साथ घूमते, लॉन्ग ट्रिप पर जाते थे: REEL में परफेक्ट दिखती थी केमेस्ट्री; फिर क्यों 84 चाकू मारकर बहन की हत्या की? मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने जिस बहन को चाकू से 84 वार करके मार डाला, वह उसी बहन पर जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना, हार्दिक की आदत में था। दोनों रील्स में खुश नजर आते थे। उनके बीच की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। दोनों साथ में घूमते थे। हार्दिक सोशल मीडिया पर लड़कियों को आजादी देने और उन्हें लड़कों से ज्यादा हक देने की वकालत भी करता था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में खड़े ट्रक से दो बाइक टकराईं:पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर; रायबरेली रेफर
    Next Article
    ईरान में नए सुप्रीम लीडर के ऐलान का असर! तेल की कीमतें बढ़ीं, पाकिस्तान-बांग्लादेश में स्कूल-कॉलेज बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment