Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा:पीलीभीत में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर प्रो बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले की बिलसंडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई स्पलेंडर प्रो बाइक भी बरामद कर ली है। यह घटना बिलसंडा कस्बे में हुई थी। मदन मोहन कॉलोनी निवासी सुमित त्रिवेदी कृष्णा मैरिज लॉन गए थे, जहां से उनकी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP-26P-6854) चोरी हो गई थी। सुमित ने बिलसंडा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलसंडा पुलिस सक्रिय थी। 21 फरवरी को पुलिस टीम नगरिया तुलागिरी नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र राना सिंह और रजनीश पुत्र अहिवरन सिंह के रूप में हुई है, दोनों ग्राम खुटराया, थाना बिलसंडा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से सुमित त्रिवेदी की चोरी हुई स्पलेंडर प्रो बाइक बरामद की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें अदालत में पेश कर रही है। इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा, उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल असलम मियाँ और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, विशु राणा व मनीष कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक:मायावती के एजेंडे में प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति
    Next Article
    एक साल जलीं एक ही परिवार की 5 चिताएं:कासगंज में बंद मकान में मृत मिले थे, पति-पत्नी, 3 बच्चे, हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment