Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

    9 hours ago

    1

    0

    काहिरा, छह नवंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन के एक बाजार पर शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-सबाही ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले टीवी चैनल ‘अल मसीरा’ को बताया कि ताइज प्रांत के अल-वजियाह स्थित बाजार पर हवाई हमलों में 15 लोग घायल हुए हैं।सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में बिना कोई सबूत दिए कहा कि सुबह करीब सात बजे अल-हदारा बाजार पर तीन हवाई हमले किए गए, जिनमें दर्जनों आम नागरिक हताहत हुए। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।इस बीच, ताइज प्रांत के सरकारी मीडिया कार्यालय ने फेसबुक पर जारी एक बयान में भीड़भाड़ वाले बाजार पर हमले की पुष्टि की और कहा कि इसमें लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, उसने मृतकों और घायलों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया। ताइज के अधिकारियों ने इस घटना के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इलाके में कोई हवाई हमला नहीं किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल
    Next Article
    Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment