Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

    1 day ago

    1

    0

    दुबई, आठ नवंबर यमन के हुदैदाह और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे सभी स्वदेश लौट रहे हैं। यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा भारत लौट रहे हैं।दूतावास हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मिले बहुमूल्य सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए सभी संबंधित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता है।’’ भारत ने कहा था कि यमनी तट के नजदीक एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरक्षित निकाले गए 19 नाविकों में वे 14 लोग शामिल हैं या नहीं। भारतीय दूतावास ने 23 अक्टूबर को बताया था कि हुदैदाह के पास एक नौका पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं, और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए वह संबंधित पक्षों के संपर्क में है।कुछ अरब मीडिया संस्थानों ने इससे पहले यमन में सक्रिय विद्रोही समूह हूती के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से बताया था कि सऊदी अरब के बलों ने यमन तट के नजदीक युकार द्वीप के करीब भारतीय नौका को निशाना बनाया। सरी ने कहा था कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे और हूती बल उन्हें बचा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट
    Next Article
    Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment