Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 फीट गहरे खाई में मिला डिलीवरी बॉय का शव:सोनभद्र में बगल में मिली उसकी बाइक, घर से इलाज के लिए वाराणसी गया था

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिया से करीब 10 फीट नीचे झाड़ियों में डिलीवरी बॉय का शव उसकी बाइक के साथ मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को झाड़ियों से निकलवाकर सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। देखें 2 तस्वीरें…. परिस्थितियां संदिग्ध लगी तो पुलिस को दी सूचना यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे का है। मृतक की पहचान बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव निवासी बृजराज किशोर (20) पुत्र आत्माराम के रूप में हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक पुलिया के नीचे बाइक समेत गिरा पड़ा था। पहले लगा सड़क हादसे में घायल है। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कुछ संदिग्ध नजर आई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को झाड़ियों से निकलवाकर सीएचसी म्योरपुर भिजवाया, जहां डॉ. आराधना ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मां बोली- इलाज के लिए वाराणसी गया था बृजराज किशोर की मां सुमित्रा ने बताया कि वह तीन माह पहले हैदराबाद में फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने गया था और तीन दिन पूर्व ही घर लौटा था। वह मंगलवार की दोपहर में घर से निकला था। शाम करीब 8 बजे उसने अपने दादा को फोन कर अपना इलाज कराने के लिए वाराणसी जाने की बात कही थी। इसके बाद वह किरबिल गांव कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्‌ठ...निशाने पर हुरियारे:10 क्विंटल गुलाल उड़ेगा, हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; बरसाना की लट्‌ठमार होली आज
    Next Article
    होलिका दहन-होली पर DM-SP ने तैयारियां देखी:उन्नाव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के साथ कमियों को पूरा करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment