Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका दहन-होली पर DM-SP ने तैयारियां देखी:उन्नाव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के साथ कमियों को पूरा करने के आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी होलिका दहन और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) से उनके क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों, निकलने वाले जुलूसों और स्थानीय पीस कमेटी की बैठकों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और त्योहार में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। संबंधित अधिकारियों को पर्व से जुड़ी सभी अनुमतियां समय पर जारी करने का भी निर्देश दिया गया। साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) को जर्जर और लटकते तारों को तुरंत ठीक कराने तथा एक कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका नंबर सार्वजनिक करने को कहा गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता को पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने, पंप ऑपरेटरों के नंबर सार्वजनिक करने और ड्यूटी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटी सूची पहले से उपलब्ध कराने तथा बिना अनुमति किसी को अवकाश न देने का निर्देश दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सक्रिय रूप से तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने तथा होली पर निर्धारित बंदी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिलावटी मावा और मिठाई की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बिना अनुमति डीजे न बजाने, निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने और अश्लील गीतों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम और सीओ को लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 फीट गहरे खाई में मिला डिलीवरी बॉय का शव:सोनभद्र में बगल में मिली उसकी बाइक, घर से इलाज के लिए वाराणसी गया था
    Next Article
    बाराबंकी में हाईस्कूल छात्रा की सड़क हादसे में मौत:परीक्षा देने जा रही थी, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, साथी छात्रा और युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment