Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '10 लाख नहीं चाहिए, जिम्मेदारों को सजा मिले':पिता बोले- विधायक ने सरकारी मदद बताकर चेक दिया; जिपलाइन से गिरकर हुई थी बेटे की मौत

    11 hours ago

    2

    0

    ‘विधायक ने मुझे 10 लाख रुपए चेक दिया। कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है। मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं। इसलिए चेक ले लिया। जब पत्नी ने चेक देखा तो उस पर दिल्ली की कंपनी का नाम था। हम लोगों ने चेक लेने से इनकार कर दिया। हमें रुपए नहीं चाहिए। जो हत्या के जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’ ये कहना है आगरा में जिपलाइन झूले से गिरकर जान गंवाने वाले 16 साल के कुनाल अग्रवाल के पिता पंकज अग्रवाल का। 24 मई को कुनाल चौपाटी में जिपलाइनिंग का हुक टूटने की वजह से 45 फीट ऊंचे झूले से गिर गया था। हादसे के वक्त माता-पिता और भाई वहीं मौजूद थे। छोटा भाई वीडियो बना रहा था। हादसे के बाद से परिजन ईओडी एम्युजमेंट कंपनी के मालिकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच 29 मई को कंपनी ने कुनाल के माता-पिता के पास 10 लाख रुपए का चेक भेज दिया। चेक लेकर फिरोजाबाद के शहर विधायक मनीष असीजा और लोकल नेता पहुंचे। जब पिता को कंपनी का पैसा होने की बात चली तो उन्होंने चेक वापस कर दिया। पहले हादसे के दिन की 2 तस्वीरें देखिए… 30 मई को परिवार डीएम से मिला था, बेटे को याद कर रोईं मां इस बीच, कुनाल के माता-पिता ने कंपनी के मालिकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 29 मई को ही डीएम आगरा से मुलाकात की थी। वो बेटे को याद करते हुए रो पड़े थे। मां रिंकी अग्रवाल ने रोते हुए कहा था- जिपलाइन से गिरने के बाद हम काफी देर तक एडवेंचर कंपनी के कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने डीएम से कहा- मेरा बच्चा करीब 2 घंटे तक तड़पता रहा। जब मदद नहीं मिली तो हम उसे ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। अगर मौके पर एंबुलेंस या फर्स्ट-एड की व्यवस्था होती, तो शायद मेरा कुनाल बच जाता। हमें न्याय चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी और मां की गोद यूं सूनी न हो। ‘मेरा सहारा खत्म हो गया, कोई अधिकारी मिलने तक नहीं आया’ पिता पंकज अग्रवाल ने रोते हुए कहा था कि मेरे बच्चा मुझसे दूर चला गया। 16 साल की उम्र में मेरा बेटा मुझे बहुत सहारा दे रहा था। मेरी बहुत मदद करता था। अब मेरा पूरा सहारा खत्म हो गया। कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। हादसे को 5 दिन हो गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने जल्दीबाजी में जो तहरीर ली, उसमें भी गलतियां हैं। कोई अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं आया। ‘50 लाख मुआवजा दो, वरना सड़क पर उतरेंगे’ अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने DM से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। महासभा ने परिवार को 50 लाख मुआवजा देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरेगा। जांच समिति ने यह रिपोर्ट दी राइड के दौरान ये लापरवाही हुई जांच समिति ने दिए अहम सुझाव एडीए ने कर्मचारियों को दोषी माना, परिजन संतुष्ट नहीं --------------------------- ये खबर भी पढ़ें कथावाचक देवकीनंदन बोले-एक लीटर पेट्रोल से सस्ती हिंदुओं की जान:अब मुसलमान गायों के लिए आंदोलन कर रहे; यही कलयुग है देश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती दो चीजें हैं, पहली- गाय की हत्या और दूसरी- हिंदुओं की जान। अभी गाजियाबाद में 15 साल के बच्चे को चाकू से गोद दिया। हिंदुओं को कोई भी आता है, मारकर चला जाता है। इसका जिम्मेदार हिंदू ही है।' ये बातें कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रविवार को कहीं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलालपुर में बिना अनुमति बरगद का पेड़ काटा:पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत, जांच शुरू
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर बोला- साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो:मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में पैर में गोली लगी, जमीन पर पड़े-पड़े मांगी सिगरेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment