Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटर बोला- साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो:मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में पैर में गोली लगी, जमीन पर पड़े-पड़े मांगी सिगरेट

    8 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर में एक हिस्ट्रीशीटर को अरेस्ट किया है। पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर पड़े-पड़े ही उसने पुलिसवालों से सिगरेट की डिमांड कर दी। कहा- “साहब एक गोल्ड फ्लैक दे दो।” अपराधी की डिमांड पर एनकाउंटर के वक्त मौजूद पुलिसवाले हंस पड़े। एक ने कहा- “देते हैं... अभी एक मिनट रुक जा बस।” इस घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल, रामराज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद ईनाम को अरेस्ट किया। देखिए तस्वीरें… पढ़िए पूरी कहानी… रामराज थानाक्षेत्र के जमालपुर नहर पटरी के पास रविवार शाम करीब 7 बजे पुलिस वालों और एक हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद ईनाम के बीच मुठभेड़ हुई थी। बताया जा रहा कि ईनाम जब पुलिसवालों से घिरा तो तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में ईनाम के दाहिने पैर के घुटने के नीचे एक गोली लगी। गोली लगने के बाद वह बाइक सहित जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसवालों ने उसे घेर लिया। जैसे ही पुलिसवाले उसके पास पहुंचे, आरोपी ने मूड फ्रेश करने के लिए पुलिसवालों से सिगरेट की डिमांड कर दी। ईनाम ने कहा- साहब, एक बड़ी गोल्ड फ्लैक (सिगरेट) तो दे दो। उसकी मांग पर पुलिसवाले हंस पड़े। एक ने कहा- देते हैं… अभी एक मिनट रुक जा बस… वीडियो बन रहा है। वीडियो बनाने के बाद पुलिसवाले उसे कंधे का सहारा देकर गाड़ी तक लाए। फिर उसे ककोड़ा सीएचसी लाया गया। हालांकि, किसी ने अपराधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। चोरी,लूट-डकैती जैसे 12 मुकदमे- सीओ सीओ ऋषिका सिंह ने बताया– मीरापुर थाना क्षेत्र के मुश्तर्क गांव निवासी मोहम्मद ईनाम को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। वह कई थानों का हिस्ट्रीशीटर है। ईनाम के खिलाफ चोरी, लूट और डकैती के 12 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई में मो. ईनाम के पैर में गोली लगी है। उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी ककोड़ा में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या:फॉस्टफूड संचालक ने 3600 रुपए के लिए मार डाला, शव को पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर फेंका मेरठ में फास्टफूड संचालक ने 3600 रुपए के लिए नेशनल कबड्डी महिला खिलाड़ी की हत्या कर दी। यह वारदात पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। इसके बाद आरोपी ने शव को चौकी से करीब 50 मीटर दूर स्थित नाले में फेंक दिया। पुलिस करीब डेढ़ महीने तक मामले की जांच में जुटी रही। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '10 लाख नहीं चाहिए, जिम्मेदारों को सजा मिले':पिता बोले- विधायक ने सरकारी मदद बताकर चेक दिया; जिपलाइन से गिरकर हुई थी बेटे की मौत
    Next Article
    शाकंभरी में आज बाढ़ के बाद के हालात देखेंगे योगी:चौथे दिन भी मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक; 12 गाड़ियां बही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment