Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज:फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ा रहा था, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में पुलिस ने 26 लाख रुपए की BMW सुपरबाइक सीज की है। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज निकल रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी युवक तेज आवाज निकालते हुए बाइक से गुजरा। पुलिस ने उसे रोक लिया और बाइक समेत थाने ले आई। पकड़े जाने पर युवक पुलिस से माफी मांगने लगा। उसने कहा- ‘साहब, गलती हो गई। अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दीजिए।’ मामला सिगरा थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- 15 दिन पहले खरीदी BMW, साइलेंसर कराया मॉडिफाई युवक की पहचान मंडुआडीह निवासी शिवांग के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले BMW बाइक खरीदी थी। इसके बाद साइलेंसर मॉडिफाई कराया। बाइक की नंबर प्लेट अभी नहीं मिली थी। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार करीब 10 दिन से सड़कों, मोहल्लों और कॉलोनियों में तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहा था। मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकालता था। किसी के पास से गुजरते समय तेज धमाके जैसी आवाज करता था। इससे लोग घबरा जाते थे। इसके लेकर लोग पुलिस से शिकायत कर रहे थे। बाइक सीज करने बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा थाना प्रभारी ने बताया- लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही थी। रविवार रात इंग्लिशिया लाइन के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट और प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर बाइक सीज कर दी गई। कानूनी कार्रवाई के बाद युवक को छोड़ दिया गया। ------------ ये खबर भी पढ़ें- सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई: महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते सीतापुर में एक महिला के घर पर रविवार को 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग कराने का आरोप झारखंड में ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता पर है। महिला ने बताया, दोपहर करीब 2 बजे 24-25 हथियारबंद लोग आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मुझे बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव के बचाव में आई ओवैसी की पार्टी:राजभर बोले- 'पीट देगा अहिर', AIMIM प्रवक्ता ने पूछा- 'हमलावरों में कितने ठाकुर-ब्राह्मण?'
    Next Article
    10 महीने से लापता युवक बरामद, फर्जी बैनामे का खुलासा:देवरिया में आकाश बनकर दूसरे युवक ने बेची 1 करोड़ की जमीन, 6 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment