Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    102 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर लाए गंगाजल:परिवार ने दूसरी बार हरिद्वार से पूरी की यात्रा, बेटे ने मां को भी उठाया

    3 hours ago

    1

    0

    कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ रिश्तों की मजबूती और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की अनूठी तस्वीरें सामने आ रही हैं। शामली के बाबरी क्षेत्र से होकर गुजरी एक कांवड़ ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें 102 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लाया गया। मोरमाजरा थाना भवन निवासी सतवीर, सोनू, सचिन और प्रवेश अपनी 102 वर्षीय दादी प्रकाशी को कांवड़ में बैठाकर 51 लीटर गंगाजल लेकर लौटे। उनके साथ पड़पौत्र प्रदीप भी अपनी परदादी को कांवड़ में लेकर यात्रा में शामिल रहा। सतवीर ने बताया कि यह उनकी दादी के साथ दूसरी कांवड़ यात्रा है। पिछले वर्ष भी परिवार दादी प्रकाशी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लाया था। परिवार का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और परिवार की एकजुटता का संदेश देना भी है। इस अनूठी कांवड़ को देखकर रास्ते में मौजूद लोग भावुक हुए और परिवार की श्रद्धा की सराहना की। 102 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर ले जाते परिजनों की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, कैराना क्षेत्र के तीतरवाड़ा गांव निवासी विकास ने भी अपनी मां के प्रति श्रद्धा और सम्मान की मिसाल पेश की। विकास अपनी मां सत्तो को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। इन कांवड़ यात्राओं की तस्वीरों में धर्म और आस्था के साथ मां-बेटे और दादी-पड़पौत्र के रिश्ते की गहराई दिखाई देती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान शिव की भक्ति के साथ माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद पार्टी ने फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की मांग:फिरोजाबाद DM को ज्ञापन सौंपा, बोले- महिलाओं के संघर्ष को मिलेगी प्ररेणा
    Next Article
    बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 को:राज्यपाल की जगह ओएसडी सुधीर बोबड़े, डॉ. सदामते होंगे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment