Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 को:राज्यपाल की जगह ओएसडी सुधीर बोबड़े, डॉ. सदामते होंगे मुख्य अतिथि

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। उनके स्थान पर उनके ओएसडी सुधीर एम. बोबड़े उपस्थित रहेंगे। प्रख्यात कृषि प्रसार वैज्ञानिक एवं पूर्व सदस्य योजना आयोग डॉ. वी.वी. सदामते मुख्य अतिथि होंगे। इस दीक्षांत समारोह में कुल 250 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें कृषि, उद्यान, वानिकी एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालयों के 187 स्नातक, 37 स्नातकोत्तर तथा 26 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 7 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक दिए जाएंगे। बीएससी ऑनर्स कृषि की छात्रा अनुष्का सिंह को सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समारोह में छात्र-छात्राएं और शिक्षक पारंपरिक भारतीय परिधान में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह से पहले 6 से 10 अगस्त तक 'दीक्षोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। दीक्षांत समारोह के दौरान जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की जाएंगी। साथ ही एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ प्रस्तावित है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पिछले एक वर्ष की अपनी प्रमुख उपलब्धियां भी साझा कीं। इस वर्ष बीवीएससी पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए भारतीय पशुचिकित्सा परिषद से अनुमति मिल चुकी है। विश्वविद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं को सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025-26 में विश्वविद्यालय को आईआईआरएफ की कृषि एवं औद्यानिकी शिक्षा श्रेणी में देश में 39वां स्थान मिला है। विश्वविद्यालय को लगभग 19.69 करोड़ रुपये की 14 शोध एवं विकास परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। इसके अतिरिक्त, 9 पेटेंट प्रकाशित हुए हैं और एक कॉपीराइट भी प्राप्त किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से हजारों किसानों को प्रशिक्षण एवं नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    102 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर लाए गंगाजल:परिवार ने दूसरी बार हरिद्वार से पूरी की यात्रा, बेटे ने मां को भी उठाया
    Next Article
    जौनपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन:बिजली निजीकरण, बीज विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment