Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं की 50 व 12वीं की 45 कापियां जांचेंगे परीक्षक:वाराणसी में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज, एक कापी जांचने पर मिलेंगे 15 रुपये

    1 hour ago

    1

    0

    UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आखिरी चरण में है। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए पूरी गाइडलाइन तय कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से DIOS को इसके लिए स्पष्ट निर्देश भी दिया गया है। कापियों के मूल्यांकन का कार्य 25 दिनों में पूरा करना है। यह 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, प्रत्येक परीक्षकों के प्रतिदिन कापियां जांचने के लिए संख्या निर्धारित की गई है। एक परीक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 कापियां जांच सकता है। इसी तरह इंटरमीडिएट की 45 कापियां एक दिन में जांचने के निर्देश दिए गए हैं। DIOS बाेले, मूल्यांकन कार्य को लेकर तैयारी पूरी जो परीक्षक कापी जांचेंगे उन्हें उसका पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का पारिश्रमिक 14 रुपये तय है। इसी तरह इंटरमीडिएट का पारिश्रमिक 15 रुपया प्रति उत्तरपुस्तिका दिया जाएगा। DIOS ने बताया है कि पूरे मूल्यांकन अवधि के दौरान हाईस्कूल के परीक्षकों को अधिकतम 700 से ज्यादा कापियां जांचने के लिए नहीं दी जाएगी। इसी तरह इंटरमीडिएट के परीक्षकों को 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित नहीं की जाएंगी। कला विषय के जो परीक्षक होंगे उनहें मूल्यांकन अवधि में ज्यादा से ज्यादा 800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं। इसका सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएंगे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत कक्षों में भंडारण की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। मूल्यांकन कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर गंगा मेला में 'यमराज' का डांस, VIDEO:सपा विधायक होली खेले रघुवीरा पर जमकर नाचे, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
    Next Article
    फर्जी डिग्री मामला: नोएडा से दबोचा गिरोह का बिचौलिया:कई यूनिवर्सिटी में कर चुका है काम, 3 राज्यों को रवाना हुई SIT की टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment