Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '12 साल में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक':सहारनपुर में कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा-सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है। सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। देश में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आयोजन के लिए अब वायुसेना तक की मदद लेनी पड़ रही है, जो शिक्षा मंत्रालय की अक्षमता और पंगु व्यवस्था को दर्शाता है। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि जिस तरह लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, उससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कई बच्चों पर इसका गंभीर मानसिक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने एक फूड इंस्पेक्टर के बेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली। सांसद ने कहा कि ऐसे मामलों को आत्महत्या नहीं बल्कि व्यवस्था की ओर से की गई ‘हत्या’ माना जाना चाहिए। इमरान बोले- सरकार जानबूझकर सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जबकि देशभर में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जानबूझकर गरीब और सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा और अवसरों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में शिक्षा पर सरकार जितना खर्च कर रही है, उससे कहीं अधिक पैसा छात्रों के परिवारों को खर्च करना पड़ रहा है। उनके अनुसार शिक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों और कोचिंग संस्कृति ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। कोटा का उदाहरण देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि 3000 छात्रों में केवल एक छात्र आईएएस बन पाता है, 30 छात्र आईआईटी तक पहुंचते हैं और लगभग 180 छात्र डॉक्टर बनते हैं। यानी 3 हजार में से सिर्फ 211 छात्र ही सफलता प्राप्त कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह चयन प्रणाली नहीं बल्कि असफल घोषित करने वाली व्यवस्था बन चुकी है। नेहरू-आजाद ने जिस शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी, अब उसकी बर्बादी सांसद कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने जिस शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी थी, आज उसकी बर्बादी की कहानी सामने आ रही है। सांसद ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नीट परीक्षा में बैठने वाले 22 लाख छात्रों के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि एसएससी, यूपीएससी, आरआरबी, जेईई और नीट जैसी शीर्ष परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों का खर्च केंद्र सरकार के बजट से कई गुना अधिक हो चुका है। यह स्थिति गरीब परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा को लगभग असंभव बना रही है। रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि एक हजार छात्रों में केवल 12 को नियमित वेतन वाला रोजगार मिल पाता है, जबकि अधिकांश युवा स्वरोजगार, गिग वर्क या मनरेगा जैसी योजनाओं पर निर्भर हैं। बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। सांसद ने कहा- कोचिंग सेंटर में मानक का पालन नहीं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इमरान मसूद ने कहा कि देश में जगह-जगह खुले कोचिंग सेंटरों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में बेसमेंट में पानी भरने और हाल ही में लखनऊ में आग लगने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन हादसों में कई छात्रों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मुद्दों को उठा रही है। उनका आरोप था कि सरकार शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा देश की नई पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को सहारनपुर नगर निगम में श्रद्धांजलि:महापौर समेत पार्षदों ने रखा मौन, सुरक्षा मानक मजबूत करने की मांग
    Next Article
    लिंग जांच की शिकायत पर हरियाणा टीम का छापा:सहारनपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन सीज; अस्पताल के बाहर भाकियू का धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment