Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिंग जांच की शिकायत पर हरियाणा टीम का छापा:सहारनपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन सीज; अस्पताल के बाहर भाकियू का धरना

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर के नागल क्षेत्र स्थित एक महिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हरियाणा के सोनीपत से पहुंची पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) टीम ने लिंग जांच की शिकायत पर छापेमारी कर दी। टीम ने डिकोय ऑपरेशन के जरिए अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करते हुए मशीन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अस्पताल के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया और धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम को अस्पताल में अवैध लिंग जांच किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर अस्पताल भेजा। उसके साथ एक पुरुष को भी लगाया गया, जबकि टीम के सदस्य दोनों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। जैसे ही गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड कक्ष में ले जाकर जांच शुरू की गई, टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी। अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में ले लिया और अस्पताल के चिकित्सकीय स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी। दोपहर बाद पहुंची भाकियू, शुरू हुआ विरोध कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीम आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय घंटों से कर्मचारियों को बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। भाकियू नेताओं का कहना था कि जांच एजेंसियों को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन कर्मचारियों के साथ अनावश्यक सख्ती और लंबे समय तक पूछताछ करना उचित नहीं है। कमरे में बंद होने का आरोप, गेट पर धरना विरोध उस समय और बढ़ गया जब कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पीसीपीएनडीटी टीम अस्पताल के एक कमरे में खुद को बंद कर बैठी है। कुछ कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और टीम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल की चिकित्सक संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के छोटे भाई की पत्नी हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कई थानों की फोर्स तैनात मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ देवबंद शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ मुकेश त्यागी समेत देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, बड़गांव और अन्य थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। देर शाम तक पीसीपीएनडीटी टीम अस्पताल के भीतर जांच में जुटी रही, जबकि बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '12 साल में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक':सहारनपुर में कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा-सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही
    Next Article
    बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने जहर निगला:झांसी में इलाज के दौरान मौत; पति बोला-सरपंच से अफेयर था, वही मोबाइल देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment