Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम-जानकी की मूर्ति चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:महोबा में शादी में आए बारातियों की मूर्तियों पर हुई थी नियत खराब

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के अजनार थाना क्षेत्र में राम-जानकी मंदिर से चोरी हुई प्राचीन मूर्तियां पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना अजनार थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव में 28 फरवरी की रात हुई थी। वर्षों पुराने राम-जानकी मंदिर से मूर्तियों की चोरी के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था, क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार चोरी की साजिश किसी पेशेवर गिरोह ने नहीं, बल्कि एक शादी समारोह में आए तीन युवकों ने रची थी। आरोपी सचिन राजपूत (19), जितेंद्र राजपूत (25) और श्याम सुंदर राजपूत (21) चरखारी क्षेत्र के बमरारा गांव के निवासी हैं। वे पुरवा पनवाड़ी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। मंदिर में दर्शन के दौरान युवकों ने मूर्तियों को अष्टधातु या सोने का समझकर उनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी और चोरी की योजना बना ली। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने गांव के ही दो लोगों भालू और भगवानदास की मदद ली। इन स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों की जानकारी मुहैया कराई। चोरी के बाद आरोपियों ने इनाम के तौर पर भालू और भगवानदास को मूर्तियों के साथ रखे दो धनुष दे दिए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हो गया। तीनों मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि अजनार थाना पुलिस ने बिना किसी सर्विलांस तकनीक या एसओजी की मदद के केवल पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की पीतल की मूर्तियां, उनके सिंहासन और श्रृंगार का सामान बरामद किया है, जिनकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। लालच में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। फिलहाल तीनों मुख्य आरोपी और दोनों सहयोगी जेल भेज दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में होली पर बाजार रंग और अबीर से गुलजार:बच्चे सबसे अधिक पसंद कर रहे कार्टून वाली पिचकारी, गुलाबी-गेरुआ गुलाल की बढ़ी मांग
    Next Article
    बोगस कंपनी बनाकर 250 करोड़ की GST चोरी:ई-रिक्शा चालक के नाम पर 117 करोड़ का ट्रांजैक्शन, लोन के नाम पर लिया था दस्तावेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment