Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन से कटकर रिक्शा चालक की मौत:पत्नी मायके में रह रही थी, बुआ के घर पर रहकर करते थे काम

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में मंगलवार सुबह एक रिक्शा चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ के पास हुई इस घटना में मृतक की पहचान सोमारीडीह कैथवली निवासी रामसूरत राजभर (58) पुत्र महेश के रूप में हुई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक रामसूरत राजभर की शादी बडरांव ब्लॉक के अतरसावा गांव में हुई थी। उनकी पत्नी उर्मिला कई सालों से अपने मायके में रह रही हैं। रामसूरत पिछले कई वर्षों से अपनी बुआ के घर इंदारा में रहकर रिक्शा चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। रामसूरत के दो पुत्र गोविंद (19) और अनिल (17) तथा एक पुत्री सुधा (16) हैं। उनकी एक बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह:फाग गीतों और अबीर-गुलाल के साथ हुआ आयोजन
    Next Article
    मिर्जापुर में होली पर डीजे साउंड बजाने पर रोक:मंडलायुक्त और डीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment