Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 साल की लड़की को दिखाया इंस्टाग्राम हैक का डर:लखनऊ में सहेली ने मांगे रुपए, न देने पर बॉयफ्रेंड संग मारपीट की

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा इलाके में 13 वर्षीय किशोरी को इंस्टाग्राम आईडी हैक होने का झांसा देकर 65 हजार रुपए वसूलने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुबग्गा सब्जी मंडी निवासी उजमा के मुताबिक, उनकी 13 वर्षीय बेटी इकरा की पहचान पहले कोचिंग में साथ पढ़ने वाली संध्या से है। दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थीं। आरोप है कि 20 जनवरी को संध्या घर पहुंची। बेटी से कहा कि तुम्हारी इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है, उसे ठीक कराने के लिए पैसे देने होंगे। पैसे न देने पर मारपीट की परिजनों का आरोप है कि इकरा ने पैसे देने से इनकार किया तो संध्या ने अपने बॉयफ्रेंड आसिफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। डरी सहमी बच्ची ने पिता के कैटरिंग के काम से रखे लॉकर से 65 हजार रुपए निकालकर संध्या को दे दिए। 40 हजार और मांगे, नहीं दिए तो वायरल करने की धमकी 24 जनवरी को संध्या ने इकरा से 40 हजार रुपए और मांगे। रकम न देने पर खुद को संध्या का भाई बताने वाले युवक ने फोन कर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए जाएंगे। उसे उठा लिया जाएगा। इस पर इकरा ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी की मां ने दुबग्गा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव मतगणना का दूसरा दिन:अध्यक्ष पद पर करुणाशंकर मिश्र आगे, आज आएंगे नतीजे
    Next Article
    किसान की हत्या, चार दिन बाद भी राज बरकरार:बदमाशों ने लूटे सिर्फ दो हजार रुपये और जेवर, जल्द खुलासे का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment