Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह:बिजनेस पार्टनर ने 5 लाख की सुपारी देकर कटवाया गला, 4 आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में धान खरीद के कारोबार में पैसों के लेनदेन और प्रेम संबंधों की रंजिश में सीतापुर के नीतेश मौर्य की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी साझेदार मनोज मौर्य ने अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए दीपु उर्फ दिलीप कुमार वर्मा को पांच लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार 31 अक्टूबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज ने आरओ प्लांट लगवाने के नाम पर नीतेश से 14 लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा धान खरीद के कारोबार के हिसाब में 10 लाख रुपए की कथित हेराफेरी भी की थी। नीतेश लगातार अपने रुपये वापस मांग रहा था। वहीं, एक महिला से बातचीत को लेकर अंकित और नीतेश के बीच भी रंजिश थी। 14 लाख की उधारी और 10 लाख की हेराफेरी पुलिस के अनुसार, सीतापुर निवासी नीतेश मौर्य ने मनोज मौर्य के साथ धान खरीद का कारोबार किया था। इसी दौरान मनोज ने आरओ प्लांट लगवाने के नाम पर उससे 14 लाख रुपये लिए। धान खरीद के हिसाब में भी 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है। नीतेश रकम वापस मांग रहा था, जिससे मनोज उससे नाराज था। प्रेम संबंधों की रंजिश भी बनी वजह पुलिस जांच में एक महिला से बातचीत को लेकर अंकित गुप्ता और नीतेश के बीच विवाद की बात भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते मनोज और अंकित ने मिलकर नीतेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के लिए दीपु उर्फ दिलीप कुमार वर्मा को पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई। कार में बैठाकर ले गए, गला काटकर हत्या पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को नीतेश मोटरसाइकिल से लौट रहा था। बड्डूपुर इलाके में डफरपुर के आगे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाया गया। इसके बाद आरोपी उसे सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में एक ट्यूबवेल के पास ले गए। वहां गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। CCTV और डिजिटल साक्ष्यों से चार गिरफ्तार एसपी रवीना त्यागी ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट, सर्विलांस और बड्डूपुर पुलिस की टीमें गठित की थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से 31 अक्टूबर को मंगौली पुलिया के पास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… व्यापारी ने मरते-मरते लिखा अपने हत्यारे का नाम:सीतापुर में खून से लथपथ ढाबे तक पहुंचा, करवाचौथ पर बहन के घर गया था सीतापुर में व्यापारी युवक का अपहरण कर उसका गला रेत दिया गया। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। होश में आने पर युवक किसी तरह लखीमपुर खीरी से सीतापुर बॉर्डर के एक ढाबे तक पहुंचा। खून से लथपथ युवक गला कटने से बोल नहीं पा रहा था। उसने मौत से पहले एक पर्ची पर आरोपियों का नाम लिखा। लोगों से मदद अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। अस्पताल में डॉक्टरों के इलाज से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक करवाचौथ पर बहन के घर गया था। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय से 37 किमी दूर पिसांवा इलाके की है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई:बहराइच में सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम
    Next Article
    बागपत पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ निकाली:एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment