Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई:बहराइच में सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसपी ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर कनिष्क आर. जामकर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय प्रद्युम्न सिंह, प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों और चौकियों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता-अखंडता की शपथ ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की जानकारी दी:पुलिस लाइन में बैठक, 10 लाख रुपये तक के बकाये पर ब्याज और अर्थदंड पूरी तरह माफ
    Next Article
    14 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह:बिजनेस पार्टनर ने 5 लाख की सुपारी देकर कटवाया गला, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment