Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 साल की लड़की को मिट्‌टी तेल छिड़ककर जलाया:प्रयागराज में अस्पताल में मौत से लड़ रही, बोली- चाचा ने गंदा काम किया

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक 14 साल की लड़की को मिट्‌टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। अस्पताल में मौत से लड़ रही पीड़िता ने पांच दिन बाद होश आने पर कहा कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इसमें मौसी यानी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के भाई ने शिवकुटी पुलिस को तहरीर दी है जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। मां-बाप की मौत हो चुकी है पीड़िता के मां-बाप की मौत हो चुकी है और वह अपने चाचा के घर में रहती है। भाई ने बताया, वह पत्नी के साथ राजापुर में रहता है और छोटी बहन व भाई चाचा-चाची के साथ शिवकुटी में रहते हैं। उसकी मौसी से ही उसके चाचा की शादी हुई है। चाची बोली-तेरी बहन ने सुसाइड करने की कोशिश की है 29 मई की शाम 4:30 बजे के करीब चाची का फोन आया। उन्होंने कहा, तुम्हारी बहन ने खुद पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया है। इसे लेकर जाओ। मैं पहुंचा तो देखा कि बहन का पूरा चेहरा, हाथ और सीना जला हुआ था। वह चीख रही थी। मैं अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर बैठाकर बहन को एसआरएन अस्पताल ले आया। यहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। हालत में सुधार होने पर बयां की आपबीती भाई के मुताबिक, बहन की हालत गंभीर बनी हुई थी। बुरी तरह झुलसने के कारण वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रही थी। शुक्रवार रात हालत में कुछ सुधार होने पर उसने जो बताया, उसे सुनकर वह भी स्तब्ध रह गया। बहन ने बताया, चाचा ने उसके साथ गलत काम किया। वह उसे लगातार परेशान करते थे। गलत तरीके से छूते थे। विरोध पर भूखा रखते, मारते-पीटते थे कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने। मना करने पर मारपीट करते थे। यह बात उसने चाची को बताई तो उन्होंने मुंह बंद रखने को कहा। ये लोग उसे तरह-तरह से परेशान करते थे। भूखा रखते थे और प्रताड़ित करते थे। भाई का कहना है कि बहन ने जब यह बातें बताईं, तो उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर एक दरोगा ने अस्पताल आकर बहन से पूछताछ की। थाना प्रभारी बोले इस मामले में शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि घटना 29 मई की है लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार को भाई ने जानकारी दी और आरोप लगाया कि बहन को जलाया गया है। जांच कराई जा रही है। एक दरोगा को मौके पर भेजकर लड़की से पूछताछ की गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कनावनी मदरसा सील करने पहुंची प्रशासनिक टीम:ढोल-नगाड़े बजाकर कराया एलान, सूर्या हत्याकांड के 10 दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    राज्य सूचना आयुक्त डॉ. अग्निहोत्री बहराइच पहुंचे:बोले- जिला यूपी की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सा, जागरूकता बैठक भी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment