Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में कनावनी मदरसा सील करने पहुंची प्रशासनिक टीम:ढोल-नगाड़े बजाकर कराया एलान, सूर्या हत्याकांड के 10 दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड को आज 10 वां दिन है। ऐसे में आज इंदिरापुरम के कनावनी स्थित एक मदरसे को सील करने की कार्रवाई चल रही है। मदरसा सील करने के लिए एसीपी और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। मदरसा कमेटी के सचिव अल्ताफ हुसैन ने दावा किया कि संस्थान के पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं और अधिकांश मानकों का पालन किया गया है। यदि किसी प्रकार की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए समय दिया जाना चाहिए। अल्ताफ हुसैन के अनुसार, मदरसे में बिहार समेत विभिन्न राज्यों के 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब 50 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मदरसा आसपास के लोगों के सहयोग और चंदे से संचालित होता है तथा कार्रवाई की स्थिति में बच्चों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। खोड़ा में अभी भी पुलिस तैनात खोड़ा में अब माहौल शांत होने लगा है। हालांकि खोड़ा में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है। मुख्य रास्ते के बाहर बैरियर लगे हैं, जिससे वाहनों का आवागमन अंदर न हो सके। बीच-बीच में पुलिस वाहनों के आवागमन के लिए छूट दे रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा अलर्ट है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अभी भी फोर्स तैनात है। इनमें एक कंपनी रैपिड रिस्पांस फोर्स यानी RRF के जवान हैं। खोड़ा के अलावा शहर में भी फोर्स तैनात है। बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। पुलिस की जांच में आया कि असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि अन्य 4 आरोपी इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) और सारिक को जेल भेजा गया। आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। सभी ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। -
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी को 10 साल की कैद, 40 हजार का जुर्माना
    Next Article
    14 साल की लड़की को मिट्‌टी तेल छिड़ककर जलाया:प्रयागराज में अस्पताल में मौत से लड़ रही, बोली- चाचा ने गंदा काम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment