Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस:एयर इंडिया की फ्लाइट से जाने वाला था दिल्ली, जांच के दौरान CISF ने पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से पिस्टल का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी यात्री को फूलपुर थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ा गया कारतूस जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के बेलखरिया निवासी आनंद कुमार पांडेय (59) वर्तमान में उत्तराखंड के देहरादून में रहते हैं। शनिवार को दोपहर में वे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वाराणसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1870 से दोपहर 1 बजे वे दिल्ली जाने वाले थे। एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल पर जब उनके सामान की एक्सरे स्क्रीनिंग की जा रही थी, इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके हैंड बैग में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बैग खोलने पर उसमें से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यात्री ने भूलवश कारतूस लेकर आने की बात स्वीकारी पकड़े गए यात्री आनंद कुमार पांडेय ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह देहरादून में व्यवसाय करते हैं। यात्री ने दावा किया कि उनके पास पिस्टल का वैध लाइसेंस है और कारतूस गलती से बैग में ही छूट गया था। सीआईएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद यात्री को फूलपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि यात्री से पूछताछ की जा रही है। उनके शस्त्र लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो नियमों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में जिलाधिकारी ने विद्यालयों का निरीक्षण किया:पठन-पाठन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
    Next Article
    14 साल से फरार 50 हजार का इनामिया हत्यारोपी गिरफ्तार:रायबरेली में रेलवे के केबिनमैन की हत्या के बाद बदला नाम, अहमदाबाद से लखनऊ जीआरपी ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment