Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूसा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:बाजना फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की दबकर मौत

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। बाजना रेलवे लाइन फ्लाईओवर के पास भूसा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, भूसा से लदी ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलटी, जिसकी चपेट में आने से बालू उर्फ पत्ता (लगभग 35 वर्ष), निवासी भिंड-भटिंडा, की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल का निरीक्षण प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक रोहन कुचालिया ने किया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:सात महीने से फरार था, पॉक्सो का केस दर्ज
    Next Article
    मथुरा में चतुर्वेदी समाज का होली डोला संपन्न:पारंपरिक शोभायात्रा में शामिल हुईं कई झांकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment