Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस का जलालगंज में ठहराव:सपा सांसद प्रिया सरोज की पहल पर 6 मार्च से रुकेंगी गाड़ियां

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ-वाराणसी सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस (20401/20402) का ठहराव अब जलालगंज रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित हो गया है। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज की पहल पर यह निर्णय लिया गया है। यह ठहराव 6 मार्च से प्रभावी होगा। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने रेल मंत्री को एक लिखित पत्र भी सौंपा था, जिसमें जलालगंज स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के जलालगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को लखनऊ और वाराणसी जाने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं। मंगलवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस ठहराव की पुष्टि की। पत्र में 20401/20402 लखनऊ-वाराणसी सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस के जलालगंज स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का विवरण दिया गया है। 6 मार्च को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जलालगंज रेलवे स्टेशन पर इस शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रह सकते हैं। इस ठहराव से लखनऊ और वाराणसी के बीच नियमित यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को अब लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से बात करेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन:मिडिल ईस्ट देशों पर हमला रोकना मकसद; सऊदी क्राउन प्रिंस और कतर के अमीर से चर्चा कर चुके
    Next Article
    सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:सात महीने से फरार था, पॉक्सो का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment