Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट:मॉल, होटल, स्टेशन सघन चेकिंग, कानपुर सेंट्रल पर RPF- GRP का पहरा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने एक मॉल में डॉग स्क्वॉड और एलआईयू टीम के साथ चेकिंग की, जिसमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा भी मौजूद रहे। पुलिस ने मॉल परिसर, पार्किंग और आसपास के इलाकों की तलाशी ली। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, होटल, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रात में विशेष चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। कानपुर सेंट्रल पर RPF- GRP ने चलाया अभियान कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने यात्रियों और उनके सामान की जांच की। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और पार्किंग के साथ स्टेशन के आउटर व रेलवे ट्रैक के किनारे भी जवान तैनात किए गए हैं। CCTV से 24 घंटे निगरानी स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से भी जांच हो रही है, जबकि आउटर से गुजरने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे पुलिस या डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में खेत पर घास काट रहे किसान की मौत:जहरीले सर्प के काटने से हुई घटना, परिवार में कोहराम
    Next Article
    जली महिला की लाश मिली, दूसरे दिन भी पहचान नहीं:पुलिस 30 से अधिक CCTV खंगाल चुकी, हत्या के खुलासे का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment