Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan Police चौकी पर बाजौर में आतंकी हमला, एक जवान की मौत और एक अन्य घायल

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में बरंग थाने के अंतर्गत आने वाली कोही सार पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाया।इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि जांच चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।बाजौर के जिला पुलिस अधिकारी ने मृतक पुलिसकर्मी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण लगातार अशांति का सामना करता रहा है। संघीय सरकार का आरोप है कि नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता खत्म होने के बाद प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) इस प्रांत में हमलों को अंजाम दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Arunachal में China की घुसपैठ चिंताजनक! Kharge और Rahul ने Modi सरकार से माँगा जवाब
    Next Article
    Berlin में 21 मंजिला इमारत में भीषण आग से 5 लोग घायल, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment