Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Afghanistan में Taliban अधिकारी की फैजाबाद में विस्फोट से मौत, बदख्शां में हमला

    3 hours from now

    1

    0

    अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर बदख्शां प्रांत के मेयर की एक विस्फोट में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो सप्ताह में इस क्षेत्र में तालिबान प्रशासन के किसी उच्च पदस्थ अधिकारी पर जानलेवा हमला किये जाने की यह दूसरी घटना है।गृह मंत्रालय ने बताया कि हबीब उर रहमान मंसूर की बृहस्पतिवार देर रात प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में उनके वाहन में हुए विस्फोट में मौत हो गई। मंत्रालय ने हमले के सिलसिले में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की।यह घटना ऐसे समय हुई है जब तालिबान 15 अगस्त, 2021 को सत्ता में वापस आने के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। उस समय अमेरिका और अन्य नाटो देशों की सेनाएं अफगानिस्तान से वापस चली गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले दो बंदूकधारियों ने बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति निदेशक जबीहुल्लाह अमीरी की तब गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह एक स्थानीय जिले से फैजाबाद जा रहे थे।उन्होंने बताया कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावरों पर गोलीबारी की, जिसमें एक हमलावर मारा गया और दूसरे को पकड़ लिया गया। इन हमलों के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Berlin में 21 मंजिला इमारत में भीषण आग से 5 लोग घायल, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
    Next Article
    चीनी समान पर भारत से भिड़ा अमेरिका, ट्रंप के सलाहकार अब कौन सी रिपोर्ट लेकर आ गए?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment