Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Berlin में 21 मंजिला इमारत में भीषण आग से 5 लोग घायल, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    3 hours from now

    1

    0

    जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 21 मंजिला एक इमारत में आग लगने से लगभग पांच लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के अनुसार शुक्रवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। खबर के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे ओस्टबानहोफ रेलवे स्टेशन के निकट फ्रेडरिकशाइन इलाके में आग लग गई। इमारत के सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इसके अनुसार एक व्यक्ति को जान बचाने के लिए दमकल वाहन के ‘एरियल बास्केट’ में कूदना पड़ा। यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि इस व्यक्ति ने कितनी ऊंचाई से छलांग लगाई थी। खबर के अनुसार, तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।डीपीए की खबर के अनुसार आग 11वीं मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट में लगी और ऊपरी मंजिल पर स्थित अन्य अपार्टमेंट तक फैल गई। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan Police चौकी पर बाजौर में आतंकी हमला, एक जवान की मौत और एक अन्य घायल
    Next Article
    Afghanistan में Taliban अधिकारी की फैजाबाद में विस्फोट से मौत, बदख्शां में हमला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment