Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 अगस्त को मिलेगा नोएडा का पहला स्काईवॉक:ब्लू और एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा, 2023 में निर्माण किया गया था शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोएडा को अपना पहला स्काईवॉक मिलने जा रहा है। सेक्टर-52 स्थित दिल्ली मेट्रो (ब्लू लाइन) और सेक्टर-51 स्थित नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) को जोड़ने वाला स्काईवॉक 15 अगस्त तक जनता को मिल जाएगा। इसके शुरू होने के बाद दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इंटरचेंज पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित होगा। नोएडा प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण 2023 में शुरू कराया था। इस परियोजना में अब तक करीब 45 करोड़ रुपए लग चुके है। स्काईवॉक के पूरा होने से मुसाफिर आसानी से दोनों मेट्रो स्टेशन को जा सकेंगे। अभी उनको मेट्रो स्टेशन के नीचे पाथ वे से जाना पड़ता है। वहां काफी लोगों को दिक्कत आती है। लिफ्ट से जुड़ा होगा स्काईवॉक, बढ़ी लंबाई प्राधिकरण के अनुसार निर्माण के दौरान डिजाइन में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। अब स्काईवॉक को मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के सामने से जोड़ा जा रहा है, जिससे इसकी लंबाई भी बढ़ गई है। तैयार होने के बाद यह करीब छह मीटर चौड़ा होगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम रहेगी और भीड़ के समय भी परेशानी नहीं होगी। यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं स्काईवॉक में सुरक्षित पैदल आवाजाही के साथ बेहतर लाइटिंग, रेलिंग और दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज का अनुभव आधुनिक और सुविधाजनक बनेगा। तय समय पर होगा लोकार्पण नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, परियोजना की सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 15 अगस्त तक स्काईवॉक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने के साथ ही नोएडा को अपना पहला स्काईवॉक मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 16 साल की लड़की जली:घर में जला रही थी दीपक, 80% जलने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
    Next Article
    TET अनिवार्यता से नाराज शिक्षकों को साधने का प्रयास:वाराणसी से CM ने दी 12 लाख शिक्षकों को सौंगात, टीचर्स बोले- अब इलाज में मिलेगी बड़ी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment