Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 16 साल की लड़की जली:घर में जला रही थी दीपक, 80% जलने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड के चमन एन्क्लेव में मंगलवार सुबह दीपक जलाते समय 16 साल की किशोरी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे आसपास के लोगों की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशोरी करीब 80 फीसदी तक झुलस गई है। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से देवरिया निवासी रेनू पांडेय चमन एन्क्लेव में अपने सात साल बेटे के साथ रहती हैं। वह पीजीआई क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। करीब दो महीने पहले वह देवरिया निवासी 16 साल खुशी गुप्ता को इलाज और पढ़ाई के लिए अपने साथ लखनऊ लाई थीं। खुशी के बाएं हाथ की हथेली में जन्मजात समस्या है, जिससे वह पूरी तरह बंद नहीं हो पाती। रेनू ने उसका पास के एक स्कूल में दाखिला भी कराया था। तारपीन का तेल फैलने से हुआ हादसा मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे रेनू स्कूल जाने से पहले खुशी से पहली मंजिल पर बने मंदिर में दीपक जलाने के लिए कहकर गई थीं। मंदिर के पास रखी अलमारी में तिल के तेल के साथ तारपीन का तेल भी रखा था। एक हाथ में दिक्कत होने के कारण तारपीन का तेल खुशी के कपड़ों और फर्श पर गिर गया। इसके बाद उसने तिल के तेल से दीपक जलाया, लेकिन अनजाने में जलती हुई माचिस की तीली फर्श पर फेंक दी। फर्श पर फैले तारपीन के तेल ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने खुशी को अपनी चपेट में ले लिया। चीखते हुए नीचे पहुंची, लोगों ने बचाई जान आग की लपटों में घिरी खुशी किसी तरह चीखते-चिल्लाते हुए पहली मंजिल से नीचे पहुंची। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही उसकी मां रेनू पांडेय, पिता मुकेश गुप्ता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होटल मैनेजर और टीचर ने किया सुसाइड:प्रेमिका से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदे, पत्नी से झगडे़ के बाद लगाया फंदा
    Next Article
    15 अगस्त को मिलेगा नोएडा का पहला स्काईवॉक:ब्लू और एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा, 2023 में निर्माण किया गया था शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment