Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 जनपदों के 51 केंद्रों पर होगा कापियों का मूल्यांकन:वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी की सूची, जौनपुर व गाजीपुर में 5-5 मूल्यांकन केंद्र बने

    5 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म होने के बाद ड्यूटी में लगी टीम राहत की सांस ले रही है। परीक्षा तो सकुशल संपन्न हुई लेकिन अब कापियों के मूल्यांकन कार्य की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, वाराणसी स्थित क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय ने अपने 15 जनपदों में मूल्यांकन के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके लिए सख्त निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं कि कापियों के मूल्यांकन कार्य किस तरह से होने हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के सभी जनपदों में 55 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जौनपुर व गाजीपुर में 5-5 मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जाएंगी बाकी जनपदों में तीन तो कहीं चार केंद्र हैं। मेरिट सूची में बदलाव की नहीं रहेगी गुजाइंश दरअसल, पूर्व में मूल्यांकन में त्रुटि हो जाने के कारण प्रदेश स्तर की मेरिट में परिवर्तन करने पड़े हैं। इस त्रुटि के कारण ही जिले की मेरिट सूची में भी बदलाव के मामले आए थे। ऐसे में प्रत्येक केंद्र पर मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं में से 15% का रेंडम आडिट कराया जाएगा, ताकि कोई प्रश्न मूल्यांकित किए जाने से रह जाने या अन्य त्रुटि मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जा सके। इसके अलावा किसी परीक्षार्थी को अधिकांश विषयों में 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक मिले हैं और किसी एक विषय में 40-45 प्रतिशत के आसपास तो उसकी उत्तरपुस्तिका का अलग से परीक्षण कराकर देखा जाएगा कि मूल्यांकन में त्रुटि तो नहीं हुई है। इसी तरह अधिकांश विषय में कम तथा एक विषय में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त होने की स्थिति में भी संबंधित परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिकाओं का क्रास चेक कराया जाएगा। वाराणसी समेत 15 जनपदों में ये बने हैं ये मूल्यांकन केंद्र पीएम श्री क्वींस इंटर लहुराबीर, वाराणसी। प्रभु नारायण राजकीय इंटर कालेज, रामनगर, वाराणसी। भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, बुल्करिया लाइन, वाराणसी। जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज, वाराणसी। राजकीय इंटर कालेज, सुल्तानपुर। महाराणा प्रताप इंटर कालेज सुल्तानपुर। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज, सुल्तानपुर। नेशनल इंटर कालेज, कादीपुर, सुल्तानपुश्र। राजकीय इंटर कालेज, अयोध्या। एमएलएमएलएम इंटर कालेज, अयोध्या। राजकीय बालिका इंटर कालेज, अयोध्या। एमपीवीएमएलएम आदर्श इंटर कालेज, अयोध्या राजकीय बालिका इंटर कालेज, बाराबंकी। राजकीय इंटर कालेज, बाराबंकी। वीएनएन इंटर कालेज, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर। राम अवध जनता इंटर कालेज, अम्बेडकरनगर। सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज, अम्बेडकरनगर। सरस्वती इंटर कालेज, मेहरामऊ पुरा, सैदपुर, अम्बेडकरनगर जनता इंटर कालेज, फतेहपुर, बहुंजा, अम्बेडकरनगर। श्री रणविजय इंटर कालेज, अमेठी। श्री रणविजय इंटर कालेज, गौरीगंज, अमेठी। राजकीय बालिका इंटर कालेज, आजमगढ़ | मिश्रित शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, आजमगढ़। राजकीय इंटर कालेज, जफरपुर, आजमगढ़। तालीमुद्दीन इंटर कालेज, मऊ। डीएवी इंटर कालेज, मऊ। नेहरू इंटर कालेज, मऊ। टाउन इंटर कालेज, मुहम्मदाबाद, मऊ। राजकीय इंटर कालेज, बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज, बलिया। कुंवर सिंह इंटर कालेज, बलिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज, बलिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज, जौनपुर। बीआरपी इंटर कालेज, जौनपुर। राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कालेज, जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कालेज, जौनपुर। रजा डीएम (रिया) इंटर कालेज, जौनपुर। राजकीय सिटी इंटर कालेज, गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज, गाजीपुर | इंटर शिवपूजन इंटर कालेज, गाजीपुर। शहीद स्मारक इंटर कालेज, गाजीपुर। अटल बिहारी इंटर कालेज, गाजीपुर। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, पिपरिया, चंदौली। नगर पालिका इंटर कालेज, चंदौली। महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज, चंदौली। श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज, ज्ञानपुर, भदोही। राजकीय इंटर कालेज, मिर्जापुर। राजाराम इंटर कालेज, मिर्जापुर। चन्द्रबाला जायसवाल इंटर कालेज, मिर्जापुर। राजा चन्द्र बहादुर इंटर कालेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कालेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती एग्जाम:सहारनपुर के 25 केंद्रों पर 4 पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    नोएडा में 3 हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी:छह आरोपी गिरफ्तार, सस्ते दाम पर ओटीटी प्लेटफार्म की लाइव स्ट्रीमिंग, 100 से 300 डॉलर लेते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment