Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 3 हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी:छह आरोपी गिरफ्तार, सस्ते दाम पर ओटीटी प्लेटफार्म की लाइव स्ट्रीमिंग, 100 से 300 डॉलर लेते थे

    4 hours ago

    1

    0

    फेज-वन थाना पुलिस ने तीन हजार से अधिक अमेरिकी नागरिकों को सस्ते ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लालच देकर करोड़ रुपये ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह नामी ओटीटी प्लेटफार्म को री-रूट करने का दावा करता था और ग्राहकों से 100 से 300 डॉलर तक वसूलता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सेक्टर-दो के सी ब्लॉक स्थित एक भवन में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इस कार्यालय में अमेरिकी नागरिकों को अवैध रूप से ओटीटी कंपनियों अमेजन प्राइम, हॉट स्टार, नेट फ्लिक्स आदि कंपनियों की लाइव स्ट्रीमिंग सेवान चैनल बेचकर अवैध रूप से लाभ कमा रहे हैं। सभी लोग रात के समय काम करते हैं। छापा मारा तो हेडफोन लगाकर बात करते मिले सूचना को पुख्ता कर टीम ने भवन के तीसरे तल पर छापेमारी की। मौके पर जाकर देखा तो हेडफोन लगाकर बात कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम को देखकर चुप हो गए। वहां दिल्ली के जामिया नगर निवासी मोहसिन खान ने पूछताछ करने पर बताया कि वह कंपनी का निदेशक है। उसने ही मोहसिन कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली है। वह अमेरिकी नागरिकों को डायलर कम्यूनिकेटर नामक सॉफ्टवेयर से कॉल करके संपर्क करते हैं। ओटीटी प्रतिनिधि बन करते बातचीत विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म के प्रतिनिधि बताकर इंटरनेट कॉल पर आईपीटीवी के माध्यम से सब्सक्रिप्शन देने के नाम पर 100 से 300 डॉलर तक वसूल लेते हैं। यह करने के लिए उनके पास किसी सरकारी संस्था का लाइसेंस नहीं है। पुलिस टीम ने मोहसिन के अलावा गाजियाबाद के विजय न गर निवासी नौशाद, हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील, दिल्ली के सराय रोहिल्ला निवासी मोहम्मद समीम, दिल्ली के जामियानगर निवासी सैफ रजा और जिला अमरोहा के गजरौला निवासी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। ऐसे चलता था अवैध स्ट्रीमिंग का धंधा पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट एंड्रॉइड डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग की तरह दिखाते थे। शुरुआत में वे ग्राहकों को बहुत कम कीमत पर सब्सक्रिप्शन देते थे, लेकिन बाद में सब्सक्रिप्शन बंद कर रिन्यूअल के नाम पर बार-बार पैसे वसूला करते थे। हर कनेक्शन को 100 से 300 डॉलर में बेचा जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 जनपदों के 51 केंद्रों पर होगा कापियों का मूल्यांकन:वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी की सूची, जौनपुर व गाजीपुर में 5-5 मूल्यांकन केंद्र बने
    Next Article
    World Cup Qualifiers: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, इटली को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment