Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती एग्जाम:सहारनपुर के 25 केंद्रों पर 4 पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित भर्ती परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। एग्जाम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां चार पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर पाली में लगभग 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे समय निगरानी करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। पुलिस-प्रशासन ने होटल, धर्मशालाओं और कोचिंग सेंटरों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी आसपास नजर रखेंगे। शुक्रवार को प्रशासन ने सीटिंग प्लान तैयार कर परीक्षा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबियां, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन और हेल्थ बैंड जैसे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल पेन, प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा में कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बारकोड भी जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर वे अपने केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इन 25 सेंटरों पर होगी परीक्षा जिले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, बीएचएस इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंद्रपाल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड, एचएवी इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, जनता इंटर कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड, एसबीबीए इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, एसबीपी राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज और सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सहारनपुर-गाजियाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहारनपुर से गाजियाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 04510 सहारनपुर–गाजियाबाद स्पेशल शनिवार और रविवार को सहारनपुर से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04509 गाजियाबाद–सहारनपुर स्पेशल शाम 7 बजे गाजियाबाद से चलकर रात 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 जनरल कोच लगाए गए हैं। 16 मार्च तक धारा 163 लागू जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 16 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के भीतर फोटो कॉपी और स्कैनर मशीनों का संचालन भी परीक्षा अवधि में बंद रहेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक रहेगी। किसी भी प्रकार की नकल गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुजुर्ग से झपटमारी:बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे, 1.20 लाख रुपए लूटे; बाइक सवार बदमाश फरार
    Next Article
    15 जनपदों के 51 केंद्रों पर होगा कापियों का मूल्यांकन:वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी की सूची, जौनपुर व गाजीपुर में 5-5 मूल्यांकन केंद्र बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment