Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 साल का प्यार…शादी और फिर मौत:झांसी में विवाह के 3 महीने बाद युवक की मौत, काम करते समय दीवार ऊपर गिरी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के महज 3 महीने बाद ही एक युवक की मौत हो गई। गंगासिंह प्रजापति (32) एक व्यक्ति के घर पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक एक दीवार उसके ऊपर गिर गई। गंगासिंह और उसका भतीजा नीचे दब गए। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को गंगासिंह की मौत हो गई। जबकि भतीजे के पैर में फैक्चर है। मौत के बाद परिजन शव लेकर देर रात थाने पहुंच गए और मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 15 साल से चल रहा था अफेयर गंगासिंह (32) पुत्र मोहन प्रजापति समथर कस्बे के कटरा मोहल्ले का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई महेश प्रजापति ने बताया- 3 भाइयों में गंगासिंह सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई ज्ञानसिंह और गोविंदसिंह है। लगभग 15 साल पहले गोविंद अयोध्या में पानीपुरी का ठेला लगाता था। तब गंगासिंह बड़े भाई के साथ रहकर काम में हाथ बटाता था। दोनों किराए के कमरे में रहते थे। इस दौरान गंगासिंह की मुलाकात पड़ोस में रहने वाली रंजना प्रजापति से हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए और बातचीत करने लगे। बाद में ये मुलाकात प्यार में बदल गई। गंगासिंह घर लौट आया, लेकिन बातचीत लगातार चलती रही। 3 महीने पहले शादी हुई थी महेश ने आगे बताया- कुछ समय पहले गंगासिंह और रचना ने अपने घरवालों को सबकुछ बता दिया। दोनों एक ही समुदाय से थे, इसलिए शादी के लिए राजी हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी से 18 फरवरी 2026 को दोनों की शादी हो गई। गंगासिंह बारात लेकर अयोध्या गया था। धूमधाम से शादी हुई थी। इसके बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। परिवार चलाने के लिए गंगासिंह भजन गाता था और मजदूरी भी कर लेता था। 24 मई को कस्बे के बरसयाना मोहल्ला निवासी अरविंद मुदगिल काम कराने के लिए गंगासिंह और उसके भतीजे विजय प्रजापति (22) को घर ले गए थे। दोनों काम कर रहे थे। इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ा महेश ने आगे बताया- दीवार में स्लैब बनाने के लिए हेमर और ग्राइंडर मशीन से दीवार को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान अचानक दीवार गंगासिंह और विजय के ऊपर गिर गई। मबले में दोनों दब गए। लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और समथर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन गंगासिंह को ग्वालियर ले गए। इलाज के दौरान बुधवार रात को गंगासिंह की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर देर रात समथर थाने पहुंचे। परिजन मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। यहां से पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया। आज सुबह पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस दर्ज करके जांच कर रहे हैं समथर थाना प्रभारी अतुल राजपूत ने बताया कि गंगासिंह के परिजनों ने तहरीर दी थी। इस पर अरविंद के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दरोगा की एक्सीडेंट में मौत के बाद बवाल:गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की, जाम लगाया, तीन घंटे हंगामा
    Next Article
    'उनके साथ जो समय बिताया वो जादुई था, लेकिन अब...', बॉबी देओल संग प्यार में थीं पूजा भट्ट, रिलेशनशिप को लेकर खोला बड़ा राज!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment