Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अहिल्याबाई प्रतिमा की सफाई की:मुजफ्फरनगर में 301वीं जयंती से पहले स्वच्छता अभियान चलाया, सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश

    55 minutes ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती से पहले गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के अस्पताल चौराहे स्थित अहिल्याबाई चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता व सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पूरे देश में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासकों में से एक थीं, जिन्होंने न्यायप्रियता, जनकल्याण और धर्मनिष्ठा के माध्यम से आदर्श शासन स्थापित किया। घाटों और धर्मशालाओं का पुनर्निर्माण और संरक्षण उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। मंत्री ने उनके ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत देशभर के अनेक मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का पुनर्निर्माण और संरक्षण कराया था। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने समाज से स्वच्छता, सेवा, महिला सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। धरोहरों का संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देशबंधु तोमर, राजवीर सिंह, नंदकिशोर पाल, नमीष चंदेल, पवन पाल, शिवकुमार पाल, राजेश पाल, मयंक तोमर, मनोज लेमन और अरविंद धनगर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश अरेस्ट:प्राइवेट नौकरी की सैलरी से नहीं हो रहा था गुजारा, दो लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
    Next Article
    महाराजगंज में पुलिस बंटवा रही डीजल, VIDEO:एनाउंस कर कहा- 5 लीटर से ज्यादा तेल नहीं मिलेगा, किसानों ने जाम की सड़क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment