Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 31 मई तक खराब मौसम की आशंका:डीएम ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने को लेकर एडवाइजरी जारी की

    57 minutes ago

    1

    0

    बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मौसम विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से मिली जानकारी के आधार पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि जनपद बिजनौर में 31 मई, 2026 तक तेज आंधी-तूफान, बारिश, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। किसानों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे कहा गया है कि खेतों में काम करते समय सतर्क रहें और मेघगर्जन होने पर तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। एडवाइजरी में बताया गया है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान पेड़ों, खुले मैदानों, जलाशयों, बिजली के खंभों और मोबाइल टावरों के आसपास खड़ा होना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे समय में पक्के भवन या सुरक्षित स्थान पर ही रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट मोबाइल फोन धारकों से 'दामिनी एप' डाउनलोड करने का आग्रह किया है। यह ऐप समय-समय पर मौसम संबंधी सूचनाएं प्रदान करता है, जिसका पालन करने और दूसरों को जागरूक करने की सलाह दी गई है। खराब मौसम की स्थिति में बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग बंद करने और तालाब, नदी, नहर जैसे जल निकायों से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति, जनहानि या क्षति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने को कहा गया है। आपदा संबंधी सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 और 01342-262031 पर संपर्क किया जा सकता है। आग लगने की स्थिति में 112 या 101, तथा चिकित्सीय सहायता के लिए 108 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में पुलिस बंटवा रही डीजल, VIDEO:एनाउंस कर कहा- 5 लीटर से ज्यादा तेल नहीं मिलेगा, किसानों ने जाम की सड़क
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर चला संयुक्त चेकिंग अभियान:106 वाहनों पर कार्रवाई, 6.47 लाख रुपए का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment