Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश अरेस्ट:प्राइवेट नौकरी की सैलरी से नहीं हो रहा था गुजारा, दो लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

    55 minutes ago

    1

    0

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले तीन शातिर बदमाशों को थाना गागलहेड़ी पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर दो लूटी गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की गई है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 21 मई 2026 की रात धनकरपुर निवासी ओमपाल सैनी से तीन अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर थाना गागलहेड़ी, स्वाट और मिशन शक्ति टीम की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गागलहेड़ी कट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य उर्फ आदि निवासी ऊमरीकलां थाना रामपुर मनिहारान, अक्षित निवासी मिर्जापुर थाना बड़गांव और कार्तिक उर्फ बुड्ढा निवासी ऊमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदित्य भगवानपुर में नौकरी करता था, लेकिन कमाई से खर्च नहीं चल रहा था। इसी वजह से तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई। उन्होंने एक्सप्रेसवे को इसलिए चुना क्योंकि रात के समय वहां आवाजाही कम रहती है। 21 मई की रात तीनों अपने मोबाइल बंद कर बाइक से एक्सप्रेसवे पहुंचे। कोलकी फ्लाईओवर के पास उन्हें एक युवक अकेले बाइक पर जाता दिखा। आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रुकवाया और जबरन उसकी स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में पुलिस को भ्रमित करने के लिए वे सैय्यद माजरा टोल होते हुए भगवानपुर की ओर चले गए और रास्ते में मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी। पहली घटना के बाद आरोपी दूसरे रास्ते से फिर एक्सप्रेसवे पहुंचे और यमुनानगर हाईवे पर ग्राम नंदी के पास सुखदेव ढाबे से पहले बाइक सवार दो युवकों से उनकी मोटरसाइकिल लूट ली। दोनों लूटी गई बाइकों को हरौड़ा गांव के पास हाईवे किनारे खाली कमरों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गागलहेड़ी थाने से संबंधित लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर UP11CL2853, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर UP11BV9027, एक सैमसंग S23 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक नंबर UP12BJ8329 बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 412 गाड़ियों पर कार्रवाई:8.42 लाख रुपये का जुर्माना, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट कार सवारों को रोका
    Next Article
    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अहिल्याबाई प्रतिमा की सफाई की:मुजफ्फरनगर में 301वीं जयंती से पहले स्वच्छता अभियान चलाया, सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment