Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    168 झांकियों संग निकली श्रीराम बारात:भक्त जमकर नाचे, सीता डोला के साथ चलीं 500 महिलाएं, तस्वीरों में आगरा का जनकपुरी महोत्सव

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में जनकपुरी महोत्सव के बीच मंगलवार को आगरा में उत्सव और शादी जैसा माहौल नजर आया। एक ओर मनकामेश्वर मंदिर से श्रीराम की बारात जनकपुरी के लिए रवाना हुई। श्रीराम की बारात में बारात में बैंड-बाजे और ढोल के साथ 168 झांकियां शामिल रहीं। नीब करौरी बाबा की झांकी भी बारात का हिस्सा रही। बारात के मार्ग को जगह-जगह फूलों और रोशनी से सजाया गया था। श्रीराम के स्वरूप के स्वागत में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इधर, जनकपुरी क्षेत्र में माता सीता का डोला निकाला गया। डोला यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 500 महिलाएं एक ही परिधान में सज-धजकर माता सीता के डोले के साथ चलीं। डोला सिकंदरा क्षेत्र में तैयार की गई मिथिला नगरी पहुंचा। यहां बने ओंकारेश्वर मंदिर में माता सीता के स्वरूप ने गौरा पूजन किया। जनकपुरी क्षेत्र में जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। झूलों और मेले के चलते पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है। घरों और दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रीराम की बारात के जनकपुरी पहुंचने के साथ ही मिथिला नगरी में राम-सीता विवाह का उत्सव शुरू हो गया। बुधवार सुबह बारात के जनकपुरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी। तस्वीरों में देखिए शहर का जनकपुरी महोत्सव
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में आबकारी विभाग ने 700 लीटर अवैध शराब पकड़ी:25 दिन में 1500 कुंतल लहन नष्ट किया, 15 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    बिजनौर में 22 एंबुलेंस के चालान-सीजर:परिवहन विभाग ने अनसेफ एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया, फिटनेस-इंश्योरेंस जांचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment