Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 22 एंबुलेंस के चालान-सीजर:परिवहन विभाग ने अनसेफ एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया, फिटनेस-इंश्योरेंस जांचे

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर परिवहन विभाग ने मरीजों के सुरक्षित सफर के लिए खराब एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ महेश शर्मा ने दो टीमें बनाईं। एक टीम की कमान उन्होंने खुद संभाली, दूसरी पीटीओ मुन्ना लाल के नेतृत्व में थी। दोनों टीमों ने मंगलवार शाम तक बिजनौर, धामपुर, नगीना रोड, नजीबाबाद और नूरपुर में एंबुलेंस चेक कीं। फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी कागजात देखे गए। मरीज वाली एंबुलेंस को नहीं रोका गया, सिर्फ खाली एंबुलेंस की जांच हुई। विभाग ने चालकों को सुरक्षित सफर के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस में बीमार मरीज होते हैं। गाड़ी में खराबी आने पर मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए कागजात सही होने के साथ गाड़ी भी ठीक हालत में होनी चाहिए। अभियान में नियम तोड़ने वाली 22 एंबुलेंस का चालान कर उन्हें जब्त किया गया। एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा। नियम तोड़ने वाली एंबुलेंस पर कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    168 झांकियों संग निकली श्रीराम बारात:भक्त जमकर नाचे, सीता डोला के साथ चलीं 500 महिलाएं, तस्वीरों में आगरा का जनकपुरी महोत्सव
    Next Article
    अमेठी एसपी ने UP-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:रिस्पांस टाइम चेक किया, PRV को 2 मिनट में पहुंचने और नम्र व्यवहार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment