Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1,711 युवाओं को रोजगार मेले में मिली नौकरी:4441 लोगों का हुआ इंटरव्यू, 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के राजकीय आईटीआई परिसर में बुधवार को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में देश की एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 4441 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए आवेदन किया, जिनमें से 1711 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन और समन्वय में आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 30 कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिए। चयन प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रही, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने फीता काटकर किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर और नियुक्ति पत्र वितरित किए। मंत्री ने श्रम हितलाभ योजनाओं के तहत चेक भी प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे मेलों से अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। इस मेले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा और उप श्रमायुक्त शक्ति मौर्य सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक रास बिहारी चतुर्वेदी और जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और अन्य युवाओं को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। देखें रोजगार मेला कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, मौत:ड्राइवर गंभीर घायल, बाइक सवार और पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
    Next Article
    कर्वी में अन्ना गौवंश से बढ़ा खतरा:गल्ला मंडी सहित कई इलाकों में खुले घूम रहे पशु, नगर पालिका पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment