Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    174 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होंगी परीक्षाएं:यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षा केंद्रों में सिर्फ खुलेगा एक एंट्री गेट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होंगी। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 की इन परीक्षाओं के लिए देवरिया जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष भी परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी। जिले में कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभाग ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट खोला जाएगा, जबकि अन्य सभी गेट बंद रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र (आईकार्ड) अनिवार्य किया गया है। बिना आईकार्ड किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा ड्यूटी से जुड़े कर्मियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय परिसर में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं और तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं और एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने विशेष प्रावधान किया है, जिसके तहत उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ताकि स्ट्रांग रूम को निर्धारित समय पर खोला जा सके। निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले कर्मियों के पास भी आईकार्ड होना अनिवार्य है। स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी निगरानी प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक युक्त आलमारी रखी गई है, जिसमें प्रश्नपत्र सुरक्षित रहेंगे। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल फोन के साथ स्ट्रांग रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। यदि किसी केंद्र पर कैमरे बंद या खराब पाए गए तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। रात के समय भी केंद्रों पर कर्मचारियों और पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य की गई है। प्रश्नपत्र वितरण और सुरक्षित भंडारण बोर्ड परीक्षाओं के लिए 14 फरवरी से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण के लिए चार अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था की जा रही है। पहली डबल लॉक युक्त आलमारी में परीक्षा से पूर्व प्राप्त प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। दूसरी आलमारी में परीक्षा के दौरान बचे हुए प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप सुरक्षित रखी जाएगी। डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया
    Next Article
    कानपुर देहात पुलिस लाइन में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम:बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के लिए दिए गए सफलता के सूत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment