Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 दिन से लापता महिला का शव गाजियाबाद में मिला:मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए आरोप, घर वाले कर रहे थे तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से 19 दिन पहले लापता हुई एक विवाहिता का शव गाजियाबाद में मिला है। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के छारबाग निवासी श्रीकृष्ण की बेटी रश्मी की शादी करीब पांच साल पहले कन्हैया नगर, पेमेश्वर गेट निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। परिजनों ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। 12 फरवरी की शाम करीब छह बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रश्मी बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में थाना दक्षिण में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लगभग 19 दिन बाद परिवार को रश्मी का शव गाजियाबाद में मिलने की सूचना मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि रश्मी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने उसकी गुमशुदगी और मौत के पीछे ससुरालियों की भूमिका को संदिग्ध बताया है। मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस से समन्वय स्थापित कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विवाहिता की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों पर प्रशासन का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:मैनपुरी में होली-रमजान में शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में होलिका दहन में हिंदू-मुस्लिम साथ:140 साल पुरानी परंपरा, मुसलमान करते हैं होली की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment