Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले-सपा टूटी तो अखिलेश के असली चाचा बनेंगे प्रमुख:घमंडी चाचा प्राइमरी मास्टर रह जाएंगे; बगावत तो 'बागी बलिया' ही करेगा

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने फिर से सपा में टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बगावत तो बाली बलिया ही करेगा, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है, लेकिन अपमान नहीं। PDA समारोह में मुरादाबाद सांसद (रुचिवीरा) नहीं पहुंची न? ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ से अब हर कोई दूर है। उन्होंने कहा- सपा के टूटने पर बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल) ही बनेंगे, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकते हैं। दूसरे घमंडी चाचा (शिवपाल) प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर रह जाएंगे। इसे अखिलेश जी के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे। राजभर 2 दिनों में 7 बार सपा के टूटने का दावा कर चुके हैं। कल (गुरुवार) भी उन्होंने कहा था कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। बता दें कि बलिया से सपा के सांसद सनातन पांडेय हैं। राजभर के बयान पर सनातन पांडेय ने कहा था- मुझे ये सभी बातें हंसी वाली लगती हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या जवाब दूं। अब तक सपा ने मुझे MLA और MP बनने का मौका दिया, लेकिन अब OP राजभर ने मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कर दिया। राजभर फिर बोले- पार्टी तो टूटकर ही रहेगी राजभर ने कहा- रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझते रहे हैं। इनके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है। पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा। सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- इसकी शुरुआत बुधवार को हुई। राजभर ने सपा में टूट का 2 बार दावा किया। सबसे पहले सुबह राजभर ने ANI से कहा था- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं, इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजभर के बयान पर पलटवार किया। लिखा- भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है, 50 या फिर सिर्फ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, उसे लोग ढूंढ रहे हैं। फिर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए X पर लिखा- अखिलेश गोलू टाइप इंसान हैं। चाचा ने निपटाने की सुपारी ली है। आपकी (अखिलेश) लंका में आग लगने वाली है। बचा सकते हैं तो बचा लीजिए अपनी पार्टी को। गुरुवार को राजभर ने X पर सपा को लेकर तीन पोस्ट किए, पढ़िए राजभर ने पहले पोस्ट में लिखा- सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल आहत है। जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने में जुट गया है, उससे बेहतर है कि अखिलेश बाबू अब ट्विटर, एसी और पीसी (प्रेस कॉफ्रेंस) वाली नेतागिरी छोड़कर सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दूसरे पोस्ट में लिखा- अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा ओम प्रकाश राजभर भूल गया? PDA यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) की दूसरी किस्त जारी नहीं करेगा? दलितों पर सपाई यादवों और सपाई मुसलमानों के अत्याचार को जोनवार और कमिश्नरेटवार सार्वजनिक नहीं करेगा? तो यह तुम्हारी गलतफहमी है। लो लोडरों, पढ़ना-लिखना जानते हो तो आंख गड़ा के पढ़ लो। तीसरे पोस्ट में लिखा- खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे हैं? ये बात डिंपल, राम गोपाल और अखिलेश यादव के अलावा ओम प्रकाश राजभर को भी पता है। एक खुलासे से आपकी ये हालत हो गई। फाइलों का पूरा पुलिंदा लेकर बैठा हूं। कांप क्यों रहे हो अखिलेश? आंख खोलते ही बलिया फोन मिला दिए न? राजभर ने कहा था- मानसून सत्र से पहले टूटेगी सपा राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा था- लोकसभा के मानसून सत्र से पहले ही पूर्वांचल के सपा के अधिकांश सांसद सपा छोड़ देंगे। अखिलेश यादव को भी पता है कि उनके सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने बुधवार को बयान दिया कि जो कमजोर होगा, वह चला जाएगा। केशव मौर्य बोले- सपा के 25 से 26 सांसद टूट सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोमवार को कानपुर में दावा किया था- आने वाले समय में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के 25 से 26 सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं, लेकिन भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति नहीं कर रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के 37 सांसदों से सवाल- क्या सपा टूट रही:16 ने फोन नहीं उठाया, 21 में ज्यादातर बोले- जो चोर होगा, वही जाएगा ओपी राजभर ने दावा किया है कि सपा में टूट होने वाली है। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर ने सपा के सभी 37 सांसदों से बात की। 16 सांसदों ने फोन नहीं उठाया, जबकि 21 सांसदों से बातचीत हुई। उनसे दो सवाल पूछे गए। पहला- राजभर के दावे में कितना दम है? दूसरा- क्या आप सपा से नाराज हैं? ज्यादातर सांसदों ने राजभर को हवाबाज बताया और किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। कहा- जो चोर होगा, जो डरेगा, वही भाजपा में जाएगा। राजभर टीआरपी बटोरने के लिए ऐसे बयान देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर के प्यार में पति की हत्या करवाई:आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे; आगरा में 4 महीने पहले ही हुई थी शादी
    Next Article
    2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर:हापुड़ में कारोबारी परिवार से जेवर-कैश लूटे थे, 50 हजार का इनामी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment