Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिन हैं तुम्हारे पास, याद रख लो...चुनाव में पिटे ट्रंप को ईरान की आखिरी वॉर्निंग

    21 hours ago

    5

    0

    बस दो दिन और उसके बाद धूम मचेगी मिडिल ईस्ट में। ईरान ने यह अल्टीमेटम अमेरिका को दे दिया है। यानी गेंद अब अमेरिका के पाले में चली गई है। दरअसल ईरान के फॉरेन मिनिस्टर अब्बास अराची ने अमेरिका को दो दिनों के लिए एक टाइमलाइन दे दी है। पेशकश यह है कि अगर अमेरिका सभी मोर्चों पर जंग खत्म करने की शर्त मान लेता है तो ईरान अगले 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मोस खोल देगा। और अगर ऐसा नहीं किया अमेरिका ने तो ईरान जबरदस्त जंग छेड़ देगा अमेरिका और उसके दोस्तों के खिलाफ। अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप की पार्टी की हार से ईरान बेहद खुश है। उसे एहसास है कि अमेरिकी आवाम जंग के खिलाफ है। मगर ट्रंप ने जानबूझकर जंग की जंग थोपी जिसके चलते पूरा मिडिल ईस्ट जल उठा और अमेरिका को बरगलाने में सबसे बड़ा हाथ इसराइल का रहा। ऐसे में ईरानी फॉरेन मिनिस्टर अराची ने सोशल मीडिया पर बाकायदा तौर पर लिख दिया है कि अब वाइट हाउस को भी फैसला करना चाहिए। हमारी दो दिन वाली पेशकश अब भी कायम है। सभी मोर्चों पर जंग खत्म करने की हमारी शर्तें मानिए और फिर नतीजे देखिए और अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है तो फिर जंग का रास्ता चुनिए। हमारे तैयार फौजियों के हमले का सामना कीजिए।इसे भी पढ़ें: Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमानइलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद हालांकि प्रेसिडेंट ट्रंप ने भी माना था कि जंग से चुनावी नतीजों पर असर हुआ है। लेकिन रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। उन्होंने तुरंत कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह दोबारा ईरान पर हमला करेंगे। यही वजह है कि ईरान ने अपनी तरफ से एक बार फिर दो दिन यानी 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर अमेरिका अब भी संभल जाता है तो ठीक है। स्टेट ऑफ हु्मर दुनिया का अहमतरीन समुद्री रास्ता आसानी से खुल जाएगा। लेकिन अगर जोर जबरदस्ती की गई तो उसके नतीजे खतरनाक होंगे। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप इंतजामिया अब भी अड़ा हुआ है। बजिद है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को फ्लोरिडा में कहा कि ईरान की मांगे कबूल नहीं की जा सकती। कई देश दोनों के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल किसी समझौते की उम्मीद नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप कूटनीति से विवाद सुलझाना चाहते हैं। लेकिन ईरान की कुछ मांगे अव्यवहारिक हैं यानी प्रैक्टिकल नहीं है। दरअसल ईरान की मांग है कि अमेरिका उस पर लगाए गए सभी कड़े सेंशंस को पूरी तरह से हटाए। इसे भी पढ़ें: हो गया नेतन्याहू युग का अंत! PM बनते ही क्या करेंगे आइजनकोट? चल दी नई चालविदेशों में रोक कर रखी गई या जब्त करके रखी गई ईरान की अरबों डॉलर की प्रॉपर्टी को बिना किसी शर्त के जारी किया जाए। ईरानी बंदरगाहों और उसके आसपास मौजूद अमेरिकी नेवल और एयर ब्लॉकेट को पूरी तरह से खत्म किया जाए। जंग की वजह से ईरान को हुए आर्थिक और बुनियादी ढांचे के नुकसान का अमेरिका मुआवजा दे। हालांकि बाद में ईरान ने यह शर्त छोड़ दी है। लेबनान गाजा समेत पूरे वेस्ट एशिया में अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य अभियान और हमले बंद हो। यह भी ईरान की शर्त है। ईरान साफ तौर पर गारंटी चाहता है कि अमेरिका उस पर दोबारा कोई भी फौजी एक्शन नहीं लेगा। इतना ही नहीं अमेरिका की कयादत वाले सुरक्षा ढांचे को खत्म करके ईरान के अधिकारों और खासतौर से होमोस मैकेनिज्म को तस्लीम किया जाए मान्यता दी जाए। अमेरिका में मिड टर्म चुनावों के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है और अब इस हार की वजहों पर ट्रंप के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने अपनी पार्टी रिपब्लिकन की करारी हार के पीछे कई कारण गिनाए। लेकिन जब बात इजराइल तक पहुंची तो उनका बयान सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिकी जनता में इजराइल को लेकर काफी नापसंद है। यानी जिस इजराइल के साथ ट्रंप प्रशासन बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Godzilla Minus Zero ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस चार्ट में सबसे ऊपर, जानिए इसका ताज़ा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    Next Article
    Pakistan-China का हजारों करोड़ का हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट स्वाहा, जानें वजह

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment