Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जू में खरगोश जैसी आंखों वाला चूहा:इंदौर से आया साउथ अमेरिकन बेवर्स रैट, 3Kg वजन, पानी में तैरना पसंद

    29 minutes ago

    1

    0

    कानपुर चिड़ियाघर में खरगोश जैसी आंखें, बड़ा शरीर और लंबे पंजे देखकर लोग इसे खरगोश समझने की गलती कर रहे हैं, लेकिन इसकी करीब 12 इंच लंबी पूंछ इसकी असली पहचान बता देती है। दरअसल, यह साउथ अमेरिकन कोईपू चूहा है, जिसे ब्रेवर्स रैट आकर्षण बना हुआ है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कानपुर चिड़ियाघर को ये साउथ अमेरिकन चूहे उपहार में मिले हैं। कुल 4 चूहे कानपुर जू लाए गए हैं, जिनमें 2 नर और 2 मादा हैं। इन्हें चिड़ियाघर में आए करीब 10 दिन हो चुके हैं और इनके लिए विशेष बाड़े की व्यवस्था की गई है। खरगोश जैसी आंखें, लेकिन पूंछ खोल देती है राज जू में आने वाले दर्शक पहली नजर में इन्हें खरगोश समझ लेते हैं। इनकी आंखें और चेहरे की बनावट खरगोश जैसी दिखाई देती है। हालांकि, बड़े पंजे और करीब 12 इंच लंबी पूंछ इन्हें दूसरे जानवरों से अलग बनाती है। इनका सामान्य वजन ढाई से तीन किलो के आसपास होता है। कद्दू है सबसे पसंदीदा, वजन से ज्यादा खाते हैं फल-सब्जियां इन साउथ अमेरिकन चूहों को खाने में फल और सब्जियां पसंद हैं। इनमें भी कद्दू इनका सबसे पसंदीदा भोजन है। खास बात यह है कि ये रोजाना अपने शरीर के वजन से भी ज्यादा फल और सब्जियां खा सकते हैं। इनकी खाने की क्षमता काफी अधिक होती है। पानी में तैरना है पसंद, बतखों के साथ रह रहे कोईपू चूहों को पानी में रहना और तैरना काफी पसंद है। ये लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं। इसी वजह से इनके लिए ऐसा बाड़ा तैयार किया गया है, जहां खाने के बाद इन्हें पानी में रहने और तैरने की सुविधा मिल सके। इनके बाड़े में कुछ बतखों को भी रखा गया है। चिड़ियाघर के डॉ. नासिर के मुताबिक, इंदौर से 2 नर और 2 मादा कोईपू चूहे लाए गए हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। फिलहाल, खरगोश जैसा दिखने वाला लंबी पूंछ वाले साउथ अमेरिकन चूहा नए मेहमान कानपुर जू में लोगों के लिए आकर्षण बन हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान मसूद बोले-सरकार प्रदूषण पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकती:लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा, सहारनपुर में चुनाव आयोग को घेरा
    Next Article
    गोरखपुर में 5 फीट उछलकर मारुती पर पलटी हैरियर:कार में दबे बाप-बेटे, सांसद रवि किशन ने काफिला रोक कर हालचाल लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment