Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी को गाली देने पर महिला ने हत्या की:झांसी में भाभी की बहन को मार डाला, 4 गिरफ्तार, सभी नशे में थे

    30 minutes ago

    1

    0

    झांसी में बेटी को गाली देने पर एक महिला ने अपनी भाभी की बहन का मर्डर कर दिया। 7 नवंबर की शाम को आरोपी मीना रायकवार अपने 3 साथियों संग नशा कर रही थी। तब मीना की बेटी को भाभी की बहन शशि अहिरवार (35) के पति विजय ने गाली दे दी। इस पर विवाद हो गया। मीना और उसके साथियों ने शशि और विजय पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने डंडे से शशि के सिर में जोरदार वार किया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। इलाज के दौरान 8 नवंबर को शशि की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज करके उनको तलाश रही थी। मंगलवार को सभी ट्रेन से भागने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस ने घेरकर मीना और उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के पास का है। दोनों बहनें आस-पड़ोस में रहती हैं शशि अहिरवार (35) पत्नी विजय अहिरवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहती थी। उसकी दो बेटी हैं। बड़ी बेटी अंजली की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी नित्या (12) है। दो साल पहले बेटे सनी की करंट लगने से मौत हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। मृतका की बहन सीमा ने बताया- मेरे पति की मौत हो चुकी है। मैं अपनी बहन शशि के पड़ोस में रहती हूं, पास में ही मेरी नदद मीना रायकवार रहती है। शशि की सास गणेशी गोरा मछिया में रहती हैं। 3 नवंबर को मैं सास के पास गोरा मछिया चली गई थी। 7 नवंबर की रात को मैं सास गणेशी को लेकर बहन शशि के पास पहुंची। गाली देने के बाद हुआ झगड़ा सीओ सदर आईपीएस सिमरन सिंह ने बताया- मीना रायकवार, अपने 3 साथियों के साथ नशा कर रही थी। इस दौरान शशि के पति ने मीना की बेटी को गाली दे दी। वह रोते हुए मां के पास पहुंची और जानकारी दी। इस पर मीना और उसके तीनों साथियों ने विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई पत्नी शशि को भी पीटा। इस दौरान आरोपी संजय ने लड़की के डंडे से शशि के सिर में जोरदार वार किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। तब आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शशि को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान 8 नवंबर को शशि की मौत हो गई। पुलिस ने पति विजय की तहरीर पर मीना, शनि रायकवार, चंदन रायकवार और कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो पुलिस टीम ने घेराबंदी की सीओ सिमरन सिंह ने बताया- जांच में पता चला कि हत्या में बरुआसागर के बड़ा हार निवासी आकाश उर्फ विशाल रायकवार भी शामिल था। उसे भी आरोपी बनाया गया। इसके दो पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आज सूचना मिली कि आरोपी पश्चिमी रेलवे स्टेशन से गढ़िया गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं और ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेरकर मीना रायकवार, चंदन रायकवार, आकाश उर्फ विशाल रायकवार और शनि रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 5 फीट उछलकर मारुती पर पलटी हैरियर:कार में दबे बाप-बेटे, सांसद रवि किशन ने काफिला रोक कर हालचाल लिया
    Next Article
    प्रयागराज में लड़कियां बेचने वाला गैंग पकड़ा गया:लेडी सरगना ने किशोरी को 15 दिन से बना रखा था बंधक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment