Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 देशों ने हिंदी में मोदी पर किया बड़ा ऐलान, पूरी दुनिया हैरान!

    2 hours from now

    2

    0

    दुनिया में किसी देश की ताकत को नापने का एक तरीका उस देश की भाषा भी होती है। अगर आप कमजोर देश है तो कोई आपकी भाषा क्यों बोलेगा? लेकिन अगर  एक ताकतवर, आर्थिक और सैन्य शक्ति हैं तो दुनिया आपको खुश करने के लिए आपकी ही भाषा में बात करेगी। भाषा एक सॉफ्ट पावर है। अगर टैंक और तोपों से जंग जीती जाती है तो भाषा से दिमाग पर कब्जा किया जाता है। अगर पूरी दुनिया भारत और पीएम मोदी को लेकर हिंदी में बयान दे रही है तो समझ लीजिए कि भारत का भविष्य कितना उज्जवल है। नहीं तो किसी देश को क्या ही पड़ा है कि वह हिंदी में बयान दें। वैसे तो अब कई देश भारत और पीएम मोदी के लिए हिंदी में ट्वीट करते हैं। लेकिन रूस और स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को लेकर हिंदी में जो बयान दिया है उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इसे भी पढ़ें: America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायरभारत में हिंदी के नाम पर नॉर्थ को साउथ से लड़ाया जाता है। लेकिन उसी हिंदी भाषा में अब रूस और स्लोवाकिया के राजदूतों ने जो बयान दिया है उसे सुनकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वैसे हम आपको बता दें कि पीएम मोदी स्लोवाकिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने कहा कि माननीय विदेश सचिव श्री विक्रम मिश्री जी एक्सीलेंसी गणमान्य गणमान्य अतिथि गण देवियों और सज्जनों रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आप सभी का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इन दिनों  नरेंद्र मोदी जी ने इतिहास रचते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रखने वाले नेता बनने का गौरव हासिल किया है। राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन रूस के सरकार और रूसी जनता की ओर से मैं माननीय प्रधान प्रधानमंत्री जी तथा समस्त भारत वासियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए हृदय से हार्दिक बधाई देता हूं। इसे भी पढ़ें: जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!उसके बाद स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने कहा कि प्रिय भारतवासियों हम भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी की स्लोवाकिया यात्रा भारत और स्लोवाकिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक अवसर है। आशा है हूं कि यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का बूढ़ा शिकारी तो जिंदा है, नहीं माना अमेरिका तो हो जाएगा तबाह
    Next Article
    Jaishankar Calls Rubio | भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का डबल एक्शन! अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, जयशंकर ने रुबियो को चेताया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment