Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में जन चौपाल की तैयारी पर बारिश का कहर:प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर जलभराव, टेंट गिरे, कुर्सियां टूटीं

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार को आयोजित होने वाली 'जन चौपाल' की तैयारियों को भारी बारिश और तेज हवाओं से बड़ा झटका लगा है। भदैया ब्लॉक के बभनगवां रोड स्थित प्राइमरी कन्या पाठशाला पन्नाटिकरी के प्रांगण में यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होना है, जिसमें प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने कार्यक्रम स्थल पर व्यापक नुकसान पहुंचाया। बारिश के कारण लगाए गए टेंट गिर गए, कई कुर्सियां टूट गईं और पूरे आयोजन स्थल पर पानी भर गया। इस अप्रत्याशित मौसम के बदलाव से आयोजक मंडल सकते में आ गया है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। अब अधिकारी और कर्मचारी एक बार फिर से युद्धस्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं ताकि निर्धारित समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। बता दें कि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जो उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं, केंद्र सरकार के 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के सफल कार्यकाल पर मीडिया से भी संवाद करेंगे। यह संवाद अपराह्न 3 बजे सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित है। मंत्री के इस कार्यक्रम से पहले कलेक्ट्रेट और आसपास के सरकारी कार्यालयों में भी बारिश के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए बादल:देर रात बारिश से 6°C गिरा तापमान, 18 जून तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम
    Next Article
    बिजली का खंभा टूटकर गिरने से महिला की मौत:बाराबंकी में आंधी में पेड़ गिरने से टूटा खंभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment