Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतपुर थानाध्यक्ष बने शहर कोतवाल:एसपी आरती सिंह ने किया फेरबदल, दर्शन सिंह अमृतपुर के थानाध्यक्ष बने

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने दो थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके तहत अमृतपुर थानाध्यक्ष को शहर कोतवाल बनाया गया है, जबकि शहर कोतवाल को अमृतपुर भेजा गया है। एसपी के आदेशानुसार, शहर कोतवाल उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को अमृतपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृतपुर में तैनात थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलोत को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को कमालगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। यह बदलाव जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों और गुमशुदा से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति का जायजा लेना था। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को गुमशुदा लोगों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने पर भी जोर दिया। बैठक में सीओ कायमगंज सहित अन्य विवेचक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में लाखों मछलियां मरीं:कानपुर में केमिकल युक्त पानी से मौत, साधुओं ने योगी-मोदी को ठहराया जिम्मेदार
    Next Article
    गोरखपुर रामगढ़ताल में टेलर मास्टर की लाश मिली:पत्नी से लड़ाई की, 3 दिन घर नहीं आया, मौत की खबर पहुंची तो मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment